पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, महिला सहित पांच लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। जन्मदिन मनाने के लिए केक लेने दुकान पर गए रम्पुरा निवासी युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया गया। इस दौरान बीच-बचाव को आये साथियों को देख हमलावरों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। हमले में महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। वहीं फायरिंग के आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गये। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

पुलिस के अनुसार रम्पुरा निवासी रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2017 में उनके एक दोस्त पर कुछ लोगों ने हमला कर फायरिंग की थी। जिसमें वह गवाह है। इसे लेकर दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखता है। शुक्रवार रात जन्मदिन के लिए दुकान में केक लेने अपने दोस्त संजीव कुमार और अनिल कोली के साथ दुकान पर गया हुआ था। तभी वहां सोनू और अजय पहुंच गए और गाली-गलौच करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही तमंचों से कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान हमले में रिंकू श्रीवास्तव, संजीव कुमार और अनिल कोली गोली लगने से घायल हो गए। जबकि छरा लगने से दुकानदार शंकर लाल और पास में ही बैठी कुंती देवी भी घायल हो गए। हो हल्ला होने पर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अम्बी राम आर्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news five people including woman injured rudrapur news US nagar news Uttrakhand news Youth attacked over old enmity

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More