हरियाणा से हरिद्वार घूमने आ रहे युवकों की कार की ट्रक से टक्कर में चार युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

हरिद्वार। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित शनिदेव मंदिर के पास हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात पांच युवक हरियाणा से हरिद्वार घूमने के लिए उत्तराखंड आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में बैठे केयर सिंह (35), आदित्य (38), और मनीष(36) की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रकाश (40) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिपाल (40) को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतक युवक एक ही गांव लिसाड़ी, जिला रेवाड़ी, हरियाणा से थे। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news four youth died when their car collided with a truck four youth died when their car collided with a truck. Death one seriously injured haridwar news one seriously injured uttarakhand news Youth coming from Haryana to visit Haridwar

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More