बीजेपी नेता के कार्यालय से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। हरिद्वार जनपद के रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में बीजेपी नेता अशोक वर्मा के कार्यालय से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान सेलाकुई देहरादून निवासी इकबाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक जमीनी विवाद के सिलसिले में रुड़की आया हुआ था और बीजेपी नेता अशोक वर्मा के कार्यालय में रुका हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में गन्ना समिति कार्यालय के पास साईं प्लाजा में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता लगा कि युवक की साईं प्लाजा की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के चलते मौत हो गई। अब पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है, इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक किसी जमीनी विवाद के मामले में अपने दो अन्य साथियों के साथ रुड़की आया हुआ था और करीब तीन दिन से भाजपा नेता एवं मत्स्य पालन बोर्ड के अध्यक्ष अशोक वर्मा के कार्यालय में उसका आना जाना था। बताया जा रहा है कि बीती रात भी मृतक अपने साथियों के साथ इसी कार्यालय में ठहरा हुआ था और बुधवार सुबह उसका शव खून से लथपथ हुआ साईं प्लाजा के परिसर में पड़ा हुआ मिला। मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है, उन्होंने बताया कि युवक अशोक वर्मा के कार्यालय में रुके हुए थे, उन्होंने बताया कि उसके दो साथियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bjp ledar office police engaged in investigation rurki news Uttrakhand news Youth dies under suspicious circumstances after falling from BJP leader's office

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More