Year: 2023
महामहिम की स्थापना दिवस पर मौजूदगी, मातृशक्ति और प्रदेशवासियों के लिए गौरवमयी क्षण – भट्ट
खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने राष्ट्रपति की स्थापना दिवस के अवसर पर मौजूदगी को राज्य के गौरवमयी पलों को अधिक शानदार बनाने वाला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस मौके पर शहीदों को नमन करते हुए कहा, आज हम वहां हैं जहां से रजत जयंती वर्ष 2025 में विकास का स्वर्णिम […]
Read More
रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती, करोड़ो की ज्वैलरी लेकर बदमाश फरार
खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था में ब्यस्त होने का फायदा उठा डकैतो ने देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में हाथ साफ कर लिया। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। डकैत पूरा शोरूम लूट ले गए। गुरुवार को रिलायंस के […]
Read More
चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में मिला युवती का शव
खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में एक युवती का शव मिला है। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर जाकर हत्या की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की चंडीदेवी रोपवे से चंद कदम पहले […]
Read More
स्वराज आश्रम में हर्षोल्लास संग कांग्रेस ने मनाया “राज्य स्थापना दिवस”
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। जिला-महानगर कांग्रेस ने आज स्वराज आश्रम में देवभूमि उत्तराखंड का 24वां राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाने के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द बिष्ट पी सी.सी. सतीश नैनवाल, महेश शर्मा, हरीश सिंह मेहता ने कहा कि जिन परिकल्पनाओं को […]
Read More
उत्तराखंड दिवस पर दून कॉन्वेंट विद्यालय में हुए रंगारंग कार्यक्रम
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गौजाजाली स्थित दून कॉन्वेंट विद्यालय में गुरुवार (आज) उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सर्वप्रथम विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन बच्चों तथा शिक्षकों द्वारा कुमाऊनी भाषा में किया गया। जिसके पश्चात विद्यालय में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन […]
Read More
विगत दिवस कार में मृत मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट द्वारा मुंह और गला दबाकर हत्या की पुष्टि पर एसएसपी ने जांच को गठित की टीम
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक नवंबर को कार में मृत मिले पार्थ सिंह सामंत की मुंह और गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले में जांच टीम गठित कर दी है। कठघरिया बच्ची नगर निवासी पार्थ […]
Read More
राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंच मुख्यमंत्री ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी परिसर देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। […]
Read More
भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है- सुरेश भट्ट
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। जब से उत्तराखण्ड मुख्यमन्त्री ने शपथ ली है सरकार का सपना साकार कर रहे हैं। उत्तराखण्ड आत्मनिर्भर कैसे बने, प्रदेश में स्वास्थ्य, सड़के, स्वरोजगार और सरकारी विभागों में वेतन की […]
Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भू-बैकुंठ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन
खबर सच है संवाददाता चमोली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह […]
Read More
घास लेने गयी महिला की खाई में गिरने से मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के सीरी धोन्तरी गांव में घास लेने गयी महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 नवंबर 2023 की देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित […]
Read More


