आपत्तियों के निस्तारण के बिना विभाग द्वारा लिया गया एकाकी निर्णय सर्वथा अनुचित है- भट्ट

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने महानिदेशक सूचना को ज्ञापन देते हुए समाचार पत्र-पत्रिकाओं की विज्ञापन सूचीबद्धता सूची में पूर्व से डीएवीपी और विभागीय दर पर सूचीबद्ध अनेक लघु, मध्यम और मझोले समाचार पत्र पत्रिकाओं को उनका पक्ष सुने और जाने बिना बाहर कर दिये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें।

https://khabarsachhai.com/2021/05/31/criminal-arrestedfrm-pithoragarh/

यूनियन के मुख्य संरक्षक टीसी भट्ट ने कहा है कि विज्ञापन सूचीबद्धता की बैठक से पूर्व अपर निदेशक महोदय से हुई वार्ता में आश्वासन मिला था कि पूर्व से डीएवीपी और विभागीय दर पर सूचीबद्ध उत्तराखण्ड के लघु, मध्यम और मझोले समाचार पत्र पत्रिकाओं के साथ लचीलापन रखा जायेगा और यह भी आश्वस्त किया गया था कि किसी भी कमी या आपत्ति के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय दिया जायेगा। किन्तु नवीनीकरण के आवेदनों की कमियों और आपत्तियों से समाचार पत्र-पत्रिकाओं को अवगत कराये बिना, उनका पक्ष सुने बिना और आपत्तियों के निस्तारण के लिए अवसर प्रदान किये बिना ही नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के विरूद्ध समिति/विभाग द्वारा लिया गया एकाकी निर्णय सर्वथा अनुचित है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

यूनियन ने ज्ञापन में कहा है कि सूचना विभाग द्वारा 31 मई, 2021 को ही एक अन्य आदेश द्वारा डीएवीपी तथा विभागीय दर पर सूचीबद्ध दैनिक, सांध्य दैनिक तथा साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक तथा त्रैमासिक पत्रिकाओं को डेगू से बचाव आधारित विज्ञापन जारी किया गया है। एक ही तिथि में दो पृथक-पृथक आदेशों द्वारा कुछ समाचार पत्रों को विज्ञापन सूचीबद्धता से बाहर कर देना और कुछ को विज्ञापन जारी करना अनुचित और समाचार पत्रों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ज्ञातव्य है कि कोरोना महामारी के कारण विगत डेढ़ वर्ष से समाचार पत्र-पत्रिका आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। इस दौरान उत्तराखण्ड में ही अनेक पत्रकार करोना के कारण असमय अपनी जान गंवा चुके हैं और कई गंभीर संक्रमण से जूझ रहे हैं। बाजार की गिरती अर्थव्यवस्था के कारण भी समाचार पत्र पत्रिका बंदी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इस संकट के दौर में कई मीडियाकर्मियों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण वे दूसरों की मदद के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। फिर भी अब तक वे किसी तरह अपने प्रकाशनों की निरंतरता बनाये हुये हैं। इस संकट के समय में पूर्व से सूचीबद्ध समाचार पत्र पत्रिकाओं को विभागीय और मानवीय सहयोग कर सहारा देने के बजाय उन्हें सूचीबद्धता/नवीनीकरण से बाहर करना उनके मुख से निवाला छीन कर उनका उत्पीड़न करने जैसा है।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

यूनियन ने मांग की है कि इस कोराना संकटकाल में पूर्व से डीएवीपी दर प्राप्त और विभागीय दर पर सूचीबद्ध समाचार पत्र पत्रिकाओं को यथावत सूचीबद्ध व नवीनीकृत करने, पूर्व से सूचीबद्ध किसी भी समाचार पत्र के विज्ञापन न रोकने, और रोके गये विज्ञापन समान रूप से सभी को प्रदान करने, किसी समाचार पत्र पत्रिका में कोई विशेष आपत्ति है तो उसको दूर करने के लिए पर्याप्त समय प्रदान किया जाय।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More