चीज दिलाने के बहाने मासूम से किया युवक ने दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। उधमसिंह नगर के सितारगंज में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां मासूम को बहला-फुसलाकर 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुराचार, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दुराचार के आरोपित को पकड़ने के लिये जुटी हुई है। फिलहाल वह घर से फरार बताया जा रहा है। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर निकाली पुरानी रंजिश, 20 से अधिक लोगो ने  लाठी-डंडों के साथ ग्राम प्रधान के घर घुस करी मारपीट 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 दिसम्बर शुभम उसकी चार साल की पुत्री को चीज दिलाने के बहाने ले गया। आरोपित ने घर में उसकी बच्ची से दुराचार किया। आरोपित की हरकत का जब स्वजनों को पता चला तो उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक गायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत 

शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिये टीमें दबिश दे रही है। आरोपित शुभम को कुछ दिन पूर्व पुलिस ने बेट्री चुराने के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित कर दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

7 मार्च को हरिद्वार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में 7 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार आगमन प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।    […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्षद पुत्र और उसके साथियों पर घर में घुसकर किशोरी से अभद्रता व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पार्षद के बेटे और उसके साथियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।  जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली पर निकाली पुरानी रंजिश, 20 से अधिक लोगो ने  लाठी-डंडों के साथ ग्राम प्रधान के घर घुस करी मारपीट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन अचानक करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ कई वाहनों में सवार होकर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने […]

Read More