दो बाइको की टक्कर में एक युवक की हुई मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां गौलापार क्षेत्र के खेड़ा के पास मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार, उजाला नगर, हल्द्वानी निवासी असलम सैफी और नासिर की खेड़ा में फर्नीचर की दुकान है। देर शाम दुकान बंद करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें याद आया कि हेलमेट दुकान पर ही रह गया है, जिसके बाद वे वापस लौट पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में असलम सैफी पुत्र शकूर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नासिर को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वह हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेड़ा चौकी प्रभारी रविंद्र राणा ने बताया कि हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। फरार बाइक सवार की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। राणा ने बताया कि असलम सैफी का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: another injured Collision between two bikes Haldwani news one youth died One youth died and another was seriously injured in a collision between two bikes Road Accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक युवक की मौत दूसरा घायल दो बाइको की टक्कर सड़क दुर्घटना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More