सपा नेता लल्ला गद्दी की तलाश में बाहुबली अतीक के भाई के साले सद्दाम के घर एसआईटी का छापा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता
बरेली। बाहुबली अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ के साले सद्दाम के घर आज शनिवार को एसआईटी की टीम पहुंची। एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने सद्दाम के किराए वाले घर पर छापेमारी की। सद्दाम और सपा नेता लल्ला गद्दी की तलाश में भी पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है. सद्दाम बारादरी थाना क्षेत्र के फाइक एनक्लेव कालोनी में किराए पर रहता था। पुलिस ने सद्दाम के घर को सील कर दिया। जैसे ही सद्दाम के किराए के मकान पर कई थानों की फोर्स और बड़े अफसर पहुंचे तो कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

पुलिस वालों ने आसपास रह रहे लोगों के आईडी कार्ड भी चेक किए और देखा कि कहां-कहां के लोग यहां पर किराए पर रह रहे हैं। पुलिस ने मकान मालिकों को निर्देश दिया कि सभी किरायेदारों के आधार कार्ड लेकर रखें और उनकी पहचान करके ही मकान किराए पर दें। मालूम हो कि, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के मामले में बाहुबली अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ बरेली की जिला जेल में 2 साल से बंद है। अशरफ कशाला सद्दाम की अब मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। इसके अलावाअशरफ के कुछ गुर्गों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया। बाहुबली अतीक अहमद के बरेली जिला जेल में बंद भाई पूर्व विधायक अशरफ के साले सद्दाम के किराये वाले घर पर एसआईटी की टीम ने भारी फोर्स के साथ एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में सद्दाम के किराए वाले घर पर पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी टीम ने सद्दाम और सपा नेता लल्ला गद्दी की तलाश भी की। बता दें कि सद्दाम थाना बारादरी क्षेत्र के फाइक एनक्लेव कालोनी में किराए पर रहता था। पुलिस ने उस घर को सील कर दिया है। पुलिस ने आस पास के घरों में रहने वालों से पूछताछ की। वहींं सद्दाम के मकान मालिक ने बताया कि मुस्ताक नाम का आदमी घर की तलाश में आया था। उसने बताया कि वह निगम के कॉट्रेक्ट लेता है और फैमिली के साथ रहेगा। हमने उसे मकान किराए पर दे दिया। मकान मालिक के मुताबिक, मुस्ताक खुद न रहकर उसने किसी और को किराए पर रखा। पूछे जाने पर उसने बताया कि वह उनका रिश्तेदार है। साथ ही मकान में रहने वाले लोग अलग अलग गाड़ियों से आते थे किराये के पैसे भी हमेशा कैश में दिया करते थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bareily news crime news SIT raids SIT raids Saddam's brother-in-law's brother-in-law of Bahubali Atiq in search of SP leader Lalla Gaddi up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More