तप रही थी धरती और ब्याकुल लोग उम्मीद कर रहे थे कि बरसे मेघा। इसी बीच आज काले-घने बादलों का घिर आना, ठंडी हवाओं का चलना और पहली बारिश की सोंधी महक आते ही तन और मन का झूम उठना, मानो ऐसा लग रहा था कि सावन आया झूम के….
हालांकि मुझे ज्ञात है, हर खुशी के साथ-साथ अक्सर कुछ परेशानियां भी दस्तक देती हैं। जब पहली बारिश की खुशी उतरती है, तो शहरों की बदहाल व्यवस्था और सड़कों का हाल देखकर मन विचलित हो जाता है.. पर अभी तो झूम उठे बदरा.. सा ही कहने को मन था। राहत थी तपीस से और बारिश की सोंधी महक से तन मचल रहा था, क्योंकि इंतजार भी तो किया बदरा के बरसने का.
मन प्रशन्न पर पत्रकारिता का कीड़ा मुझे खसोटने लगा… सोचा तन और मन तो प्रशन्न हुआ लेकिन शहर खुश है या नही.. अथवा आज की बारिश ने कहीं प्रशासन की नींद तो नहीं उड़ा दी होगी.. नाले जाम और पानी सड़कों पर उफान तो नहीं भर रहा होगा…
हालांकि यह मेरा विषय नहीं, फिर भी इतना अवश्य कहूंगा कि समय पूर्व तैयारी कर लो..क्योंकि “बरसे मेघा..” यह राग किसी के दिल तक तो ठीक, पर अक्सर मानसून के सुहावने मौसम और उससे जुड़ी कुछ कड़वी वास्तविकताओं (जैसे जलभराव या अन्य समस्याओं) के बनने में देर नहीं लगती।
बारिश का बरसना ईश्वर का आशीर्वाद है। जरूरत है तो बस अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की। जब हमारी नीतियां और नागरिक जिम्मेदारियां बारिश के पानी की तरह स्वच्छ और पारदर्शी हो जाएंगी, तब सच में ‘बरसे मेघा’ तो हर दिल हमेशा के लिए खुश हो जाएगा।
ख़बर शेयर करें – मनोज कुमार पाण्डे ✍️ मुहावरा है—“नीम हकीम खतरे जान।” लेकिन विडंबना यह है कि आज भी छोटी-मोटी शारीरिक तकलीफ होते ही बड़ी संख्या में लोग प्रशिक्षित और डिग्रीधारी चिकित्सक के बजाय ऐसे लोगों के पास पहुंच जाते हैं, जिनकी चिकित्सा-योग्यता पर ही सवाल खड़े होते हैं। कई बार राहत की […]
ख़बर शेयर करें – छात्रसंघ चुनाव था… लेकिन जिस तरह इस चुनाव में राजनीतिक दलों और उनसे जुड़े संगठनों ने अपनी ताकत झोंकी, उसे देखकर सवाल उठना स्वाभाविक है—क्या यह वास्तव में छात्रों का चुनाव था या राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का एक और अखाड़ा? छात्रों के मुद्दे पीछे छूट गए। […]
ख़बर शेयर करें – कहने को यह छात्रसंघ चुनाव है। कहने को यहां लोकतंत्र की पाठशाला चल रही है। लेकिन तस्वीरें और घटनाक्रम अगर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करना भी लोकतंत्र के साथ न्याय नहीं होगा। मतगणना के बीच मतपत्र फाड़े जाने की घटना सामने आती है। परिणाम पर […]