युवती की हत्या कर उसका निर्वस्त्र शव फेंका बाईपास पर, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

फरीदपुर(बरेली)। यहां एक युवती की हत्या कर उसका निर्वस्त्र शव कस्बे के बाईपास पर फेंक दिया गया, जिसे सड़क पर चलते कई वाहनों ने कुचल दिया था। युवती की शिनाख्त नहीं होने के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यहां कस्बे में सड़क किनारे 35 वर्षीय युवती का निर्वस्त्र शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इससे पहले काफी देर तक शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार युवती की सड़क हादसे में मौत के साथ हत्या और दुष्कर्म जैसे पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस बीच पुलिस ने हाईवे पर घटनास्थल के आसपास ढाबों और होटलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया हाईवे पर वाहनों से कुचला हुआ अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का कारण साफ हो पाएगा। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bareilly news crime news Faridpur News Girl murdered her naked body thrown on bypass naked body thrown on bypass police engaged in investigation uttar pradesh news

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More