बच्चें को डांटने पर नाराज परिजनों ने शिक्षिका से मारपीट करने के साथ ही निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की दी धमकी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका द्वारा बच्चें को डांटने पर नाराज परिजनों ने शिक्षिका से मारपीट करने के साथ ही निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की धमकी दी गई है। शिक्षिका द्वारा अपनी मां के साथ पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने पर पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई की बात कहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लास रूम में शैतानी करने पर शिक्षिका ने बच्चे को डांट दिया था जिससे नाराज होकर बच्चे के परिजनों ने स्कूल से घर जाते समय बीच रास्ते में शिक्षिका से मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर अब से उनके बच्चे को कुछ कहा तो पूरे में गांव में निर्वस्त्र करके घुमाएंगे। शिक्षिका ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह विद्यालय प्रबंधन के कहने पर गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका के रूप में पढ़ा रही है। बीते सोमवार को उसने स्कूल की क्लास रूम में शैतानी कर रहे एक बच्च को डांटा था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर जा रही थी, तभी रास्ते में बच्चे के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारापीट की, जिससे उसे चोंटे भी आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने दबंगों से उसे बचा लिया।  शिक्षिका ने बताया कि गाली-गलौज करने वाले दबंग हिस्ट्रीशीटर हैं जिनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं और गांव में उनका खौफ है। इसके चलते वो किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। शिक्षिका ने अपनी मां के साथ पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और जल्द से जल्द दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

शिक्षिका की शिकायत पर मौदहा कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी। अगर घटना सही पाई गई तो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं शिक्षा विभाग भी इस घटना की जांच में लग गया है। मौदहा के खंड शिक्षाधिकारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से जानकारी ली है। स्कूल में ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। उन्होंने कहा कि अगर रास्ते में कुछ हुआ है तो हो सकता है कि उनका व्यक्तिगत विवाद हो, लेकिन अगर घटना सही है तो दबंगों की शिकायत पुलिस से की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: angry family members threatened to assault the teacher and strip her and make her roam in the village crime news Hamirpur news On scolding the children up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More