चीन-विरोध का शोर और चीनी निर्भरता का सच 

ख़बर शेयर करें -
 
कमल किशोर पाण्डे
(उप सम्पादक)
“खबर सच है”
 
चीन को दुश्मन बताने का शोर जितना ऊँचा हुआ, चीन पर निर्भरता उतनी ही गहरी होती चली गई। यह विरोधाभास नहीं, यह खुला दोगलापन है।
 
सीमा पर टकराव, शहादत और राष्ट्रवाद की आड़ में जनता को भावनात्मक रूप से लामबंद किया गया, जबकि बंदरगाहों पर चीनी माल पहले से ज़्यादा मात्रा में उतरता रहा। सरकार ने जो कहा, उसने वही नहीं किया और जो किया, उसे छुपाया गया।
 
सरकार ने गलवान के बाद कहा था कि भारत चीन को आर्थिक मोर्चे पर सबक सिखाएगा। सवाल यह है कि सबक किसे मिला। जहां चीन को भारत का बाज़ार और बड़ा मिलता गया वहीं भारतीय उद्योग और कमज़ोर होता चला गया। यह नाकामी नहीं तो क्या है। 
 
आत्मनिर्भर भारत का नारा उत्पादन की नीति नहीं था, बल्कि एक भावनात्मक परदा था। ना तो फैक्ट्रियाँ खड़ी हुईं, ना टेक्नोलॉजी आई, ना एमएसएमई को वह सुरक्षा मिली जिसके बिना पर कोई अर्थव्यवस्था खड़ी नहीं हो सकती। पाँच साल में चीन को भारत का निर्यात लगातार गिरता गया और चीन से आयात लगभग दोगुना हो गया। यही है सरकार का तथाकथित “आर्थिक जवाब”। 
 
टीवी स्टूडियो में चीनी बहिष्कार का नाटक और वास्तविक अर्थव्यवस्था में चीनी मशीनों, केमिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर आत्मसमर्पण। यह राष्ट्रवाद नहीं, नकली देशभक्ति की अर्थव्यवस्था है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: editorial Haldwani news The clamor of anti-China sentiment and the reality of dependence on China uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज संपादकीय हल्द्वानी न्यूज

More Stories

सम्पादकीय

गर्दन के दर्द का इलाज या जिंदगी से खिलवाड़? 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  मनोज कुमार पाण्डे ✍️   मुहावरा है—“नीम हकीम खतरे जान।” लेकिन विडंबना यह है कि आज भी छोटी-मोटी शारीरिक तकलीफ होते ही बड़ी संख्या में लोग प्रशिक्षित और डिग्रीधारी चिकित्सक के बजाय ऐसे लोगों के पास पहुंच जाते हैं, जिनकी चिकित्सा-योग्यता पर ही सवाल खड़े होते हैं। कई बार राहत की […]

Read More
सम्पादकीय

छात्रसंघ नहीं, सियासत का अखाड़ा : सत्ता की खनक, संगठन की ताकत और धनबल के बीच निर्दलीय ने बिगाड़ा राजनीतिक दलों का खेल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         छात्रसंघ चुनाव था… लेकिन जिस तरह इस चुनाव में राजनीतिक दलों और उनसे जुड़े संगठनों ने अपनी ताकत झोंकी, उसे देखकर सवाल उठना स्वाभाविक है—क्या यह वास्तव में छात्रों का चुनाव था या राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का एक और अखाड़ा? छात्रों के मुद्दे पीछे छूट गए।   […]

Read More
सम्पादकीय

मतपत्र फटा, लोकतंत्र का भरोसा भी कहीं न फट जाए 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    कहने को यह छात्रसंघ चुनाव है। कहने को यहां लोकतंत्र की पाठशाला चल रही है। लेकिन तस्वीरें और घटनाक्रम अगर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करना भी लोकतंत्र के साथ न्याय नहीं होगा।   मतगणना के बीच मतपत्र फाड़े जाने की घटना सामने आती है। परिणाम पर […]

Read More