dehradun news
बेटे को नकल करने से रोकने पर दरोगा बाबू हुए उग्र, कर दी शिक्षकों की पिटाई
खबर सच है संवाददाता देहरादून। दरोगा के बेटे को नकल करने से रोकना राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पित्थूवाला के शिक्षकों को भारी पड़ गया। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुसकर दरोगा महेश कंडवाल ने साथियों के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। दरोगा की दबंगई और उसके बेटे की नकल करने की करतूत […]
Read More
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनी अवैध मजार पर चला सरकारी बुलडोजर
खबर सच है संवाददाता देहरादून। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई शुरू करते हुए राजधानी देहरादून के यमुना कॉलोनी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने एक कथित अवैध ढांचे को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। […]
Read More
उत्तराखंड भाजपा संगठन में 22 प्रकोष्ठों को मिली नई जिम्मेदारी
खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने कुल 22 प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह […]
Read More
वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में व्याख्यान एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
खबर सच है संवाददाता देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में विज्ञानं भारती (विभा) एवं प्रज्ञा प्रवाह के सयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन वृक्षारोपण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान के माध्यम से किया गया। सर्वप्रथम परिसर में वृक्षारोपण संस्थान निदेशक, सभी अतिथियों […]
Read More
विदेशी क्रूज पर नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये की ठगी, टूरिस्ट वीजा पर भेजे युवा कई दिन तक फंसे रहे मलेशिया और यूएई में
खबर सच है संवाददाता देहरादून। होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएशन डिग्री धारक युवाओं को विदेश में क्रूज पर नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये ठग लिए गए।आरोप है कि झारखंड निवासी दंपती ने 11 युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया और यूएई भेज दिया। कई दिनों तक युवा वहीं फंसे रहे। जैसे-तैसे सरकार की […]
Read More
सीएम का एक क्लिक : राज्य के 9.74 लाख से अधिक लाभार्थियों को कुल 176.59 करोड़ रुपये की धनराशि की सौगात
खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मई 2026 की पेंशन राशि एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। […]
Read More
प्रदेश में आज भी बारिश के साथ तेज हवाएं और तूफान चलने की संभावना
खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार (आज) देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली […]
Read More
उत्तराखण्ड सरकार में दायित्वधारियों की एक और लिस्ट जारी : कांग्रेस के पूर्व मंत्री बने सेतु आयोग के सलाहकार
खबर सच है संवाददाता देहरादून।उत्तराखण्ड सरकार में दायित्वधारियों की एक और लिस्ट जारी हो गयी है। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को दायित्व देते हुए सेतु आयोग में सलाहकार बनाया गया है। बताते चलें कि अग्रवाल इस से पूर्व कांग्रेस सरकार मे कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वहीं कांग्रेस से आए जोत सिंह बिष्ट […]
Read More
उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल कर सात जिलों के सीएमओ बदले
खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए सात जिलों (नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और पिथौरागढ़) के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले कर दिए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से किए इस बदलाव को विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक […]
Read More
देहरादून पुलिस ने 20.92 ग्राम अवैध कोकीन के साथ कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी पैडलरों सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
खबर सच है संवाददाता देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत राजपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी पैडलरों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख […]
Read More


