उत्तराखण्ड
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम का स्पा सेंटर में छापा : देह व्यापार से जुड़े कथित नेटवर्क का खुलासा कर मैनेजर सहित चार लोग गिरफ्तार
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तिकोनिया क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर में छापा मारकर देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर की मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य संचालक मौके […]
Read More
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने कैंची धाम मेला- की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आगामी 15 जून 2026 को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज जन्मोत्सव मेला एवं भंडारा कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद पुलिस अधिकारियों के […]
Read More
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक को निकले 25 वर्षीय युवक की मौत
खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर। जिले के रुद्रपुर-किच्छा रोड में गुरुवार (आज) तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बगवाड़ा मंडी गेट के सामने मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पार कर रहे युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर […]
Read More
भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तराखण्ड को अचानक बारिश से मिली राहत, राज्य के 8 जिलों के लिए तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी
खबर सच है संवाददाता देहरादून। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। इस दौरान जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते […]
Read More
निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा के 12 वर्ष पूर्ण : देवभूमि उत्तराखण्ड की ओर से मुख्यमंत्री धामी ने पत्र प्रेषित कर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने और सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है […]
Read More
दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश
खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। लंबे समय से सक्रिय अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करतेहुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान अपहृत बच्ची समेत दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद किया गया है। मामले की शुरुआत हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में तीन […]
Read More
अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार एक महिला की मौत
खबर सच है संवाददाता मसूरी। यहां कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। यह हादसा मसूरी स्थित झड़ीपानी रोड के बार्लोगंज क्षेत्र […]
Read More
साइबर फ्रॉड : केंद्रीय वित्त मंत्री का फर्जी वीडियो दिखाकर बुजुर्ग से 30 लाख रुपये की ठगी
खबर सच है संवाददाता देहरादून। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर साइबर ठगों ने देहरादून के बुजुर्ग से 30 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर अपराध थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर […]
Read More
तेलंगाना से चोरी पांच करोड़ रुपये का सोना के साथ पति पत्नी और शाली पुलिस की गिरफ्त में
खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। तेलंगाना में करोड़ों रुपये का सोना चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में लगे महिला समेत तीन शातिर बदमाशों को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत का चोरी किया गया सोना बरामद हुआ है। […]
Read More


